booked.net
Trending Now

चंद्रयान 2 ने भेजे चांद की सतह के फोटो

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 21 अगस्त को  चंद्रयान 2 को कामयाबी के साथ चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश करा दिया है। 28 अगस्त को चंद्रयान-2 को इसे चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। चंद्रयान 2 ने स्पेस से चांद और पृथ्वी, दोनों की कुछ बेहद शानदार तस्वीरें ली हैं। चंद्रयान 2 पर लगे कैमरे से खींची गई चांद की सतह की फोटो इसरो ने शेयर की हैं। 23 अगस्त को ये तस्वीर शेयर की गई। चंद्रयान 2 ने अगस्त के पहले हफ्ते में भी धरती की तस्वीरें ली थीं।
        इसरो ने ट्वीट कर 3 अगस्त 2019 को चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर LI4 कैमरा से ली गई पृथ्वी की तस्वीर को शेयर किया था। इन तस्वीरों में पृथ्वी को अलग-अलग रंगों में देखा जा सकता है। चंद्रयान ने 20 अगस्त को चांद की पहली कक्षा में प्रवेश किया था।
      चंद्रमा की सतह पर 7 सितंबर को उतरेगा। लैंडर से उतरने से पहले धरती से दो कमांड दिए जाएंगे, ताकि लैंडर की गति और दिशा सुधारी जा सके और वह धीरे से सतह पर उतरे। ऑर्बिटर और लैंडर में फिट कैमरे लैंडिंग जोन का रियल टाइम असेस्मेंट उपलब्ध कराएंगे। लैंडर में नीचे लगा कैमरा सतह को छूने से पहले इसका आकलन करेगा और अगर किसी तरह की बाधा हुई तो उसका पता लगाएगा।
         चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण केंद्र से 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था। यह अभियान सफल रहा, जैसा अभी तक रहा है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर रोवर पहुंचाने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Chandrayaan-2-sent-photos-of-the-moon-surface-चंद्रयान 2 ने भेजे चांद की सतह के फोटो
शेयर करे:
रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ


आशा न्यूज़

'Asha News' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper authorized by Asha Group Pvt.Ltd. Its Beginning on July 2012 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.

खबरें जरा हटके

चंद्रयान-2

नई दिल्ली

Post A Comment:

Also Read

इंदौर में गूंजा वन्देमातरम, 51 हज़ार छात्रों ने लिया भाग

ऋषभचंद्र सुरीश्वरजी के सानिध्य में संपन्न, मुख्यमंत्री शिवराज हुए शामिल...  इंदौर.- इंदौर के इतिहास के पन्नों पर