booked.net
Trending Now

रन फॉर फिट में हर वर्ग की महिलाए और युवतियों ने लगाई दौड़

नीमच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व रविवार की सुबह नीमच का नजारा ही कुछ और था। शहर की सड़क पर नारी शक्ति देखने को मिली। जोश और उत्साह से लबरेज महिलाएं दौड़ लगाते हुए मानों यह संदेश दे रहीं हो, कि हम किसी से कम नहीं। विश्व महिला दिवस पर हुई मैराथन में शहर की सड़कों पर महिलाओं ने दौड़ लगाई और कहा हम होगी सबसे आगे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नेहा जी मीना, एडीएम नीमच, श्रीमती ममता जी खेड़े , एसडीएम नीमच, श्रीमती निशा जी धानुका, समाजसेवी, श्रीमती प्रियांगी पोरवाल, समाजसेवी, श्रीमती सरोज जी धानुका, समाजसेवी सभी का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित रही। मौका था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर नीमच में हुई रन फॉर फिट मैराथन का, जिसमे सैकड़ो महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान मातृशक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पुरस्कृत भी किया। 
       जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था सामाजिक संस्था हेल्पिंग हेंड्स सोशल वेल फेयर सोसायटी द्वारा रविवार 5 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रन फॉर फिट दौड़ का आयोजन हर वर्ग की महिलाए और युवतियों के लिए किया गया। नीमच के फोर जीरो चौराहा स्थित भारत माता सर्किल से प्रात: 7. 30 बजे फिट फॉर रन दौड़ प्रारम्भ हुवी, जो की भारत माता सर्किल से होकर प्लेटिनम चौराहा से होते हुवे लायन्स पार्क चौराहा से सीधे सीआरपीएफ के गेट पर स्थित पटेल चौराहा पर पूर्ण हुवी। उक्त आयोजन में सैकड़ो महिलाओ और युवतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान श्रीमती नेहा जी मीना, एडीएम नीमच, श्रीमती ममता जी खेड़े , एसडीएम नीमच, श्रीमती निशा जी धानुका, समाजसेवी, श्रीमती प्रियांगी पोरवाल, समाजसेवी, श्रीमती सरोज जी धानुका, समाजसेवी ने रन फॉर फिट में दौड़ लगाने वाली प्रत्याशियों को हरी झंडी दिखाकर आयोजन को प्रारम्भ किया। जिसके बाद इस दौरान दौड़ के मार्ग में कई समाज सेवियो द्वारा महिला शक्ति का स्वागत फूलो से किया और एनर्जी ड्रिंक पीला कर सभी का उत्साहवर्धन किया। अपने गंतव्य सीआरपीएफ के गेट पर स्थित पटेल चौराहा पर पहुंचे इस दौड़ के सभी प्रत्याशियो का आयोजनकर्ता द्वारा पुनः स्वागत किया गया। आयोजन में 84 उम्र की महिला से लेकर 4 वर्ष की बालिका ने हिस्सा लिया जिनका उत्साह विशेष सम्मान प्रदान कर आयोजक संस्था द्वारा बढ़ाया गया। इसी क्रम में शिक्षा, सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेष प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई।
    इस दौरान श्रीमती नेहा जी मीना, एडीएम नीमच ने नगर की सामाजिक संस्था हेल्पिंग हेंड्स सोशल वेल फेयर सोसायटी के इस प्रकार के आयोजनों की तारीफ करते हुवे कहा की आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर हर क्षेत्र में अपनी योग्यता एवं प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक है। महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन करने में किसी से पीछे नहीं है पर कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए बहुत बड़ा कलंक है। बेटियों को बचाने का दायित्व समाज के हर व्यक्ति के साथ नारी की जिम्मेदारी है। श्रीमती ममता जी खेड़े, एसडीएम नीमच ने इस दौरान कहा की महिलाओं को अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्ष का रास्ता छोड़कर सद्भाव के रास्ते चलकर स्वयं को आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता के सांचे में भी ढालना होगा। यदि प्रत्येक महिला अपने शक्ति स्वरूप को पहचान ले तो सारा विश्व उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही वुमेन्स डे मनाया जाता है, ताकि हर क्षेत्र में महिलाएं इसी तरह आगे बढ़ती रहें। इस दौरान श्रीमती निशा जी धानुका, समाजसेवी, श्रीमती प्रियांगी पोरवाल, समाजसेवी, श्रीमती सरोज जी धानुका, समाजसेवी ने कहा की भारत एक ऐसा देश है जहां पुराने वेदों मैं भी नारी की शक्ति -महालक्ष्मी -गृह लक्ष्मी वह देवी के रूप में पूजा की जा रही है। नारी शक्ति ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति है। महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान घर परिवार समाज या यूँ कहूँ इस धरती पर उन्हें समुचित सम्मान दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। हिन्दी शब्दकोश में एक नहीं दो -दो मात्राओं के साथ नारी ही नर से भारी पूर्वी संस्कृति ने राधाकृष्ण ,सीताराम, लक्ष्मीनारायण जैसे शब्दों से जहां देवियों के नाम देवों से आगे रख कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया .यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रम्यते तत्र देवता कह कर उनके महत्व को स्वीकार करने का सन्देश दिया वहीं लेडीज फर्स्ट कह कर पश्चिमी संस्कृित ने भी उन्हें सम्मान देने में कोई कसर ना छोड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी, गैर- सरकारी, सामाजिक संगठनों और महिला संगठनों की ओर से कई कार्यक्रम, बड़े समारोह, सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।    

रन फॉर फिट में हर वर्ग की महिलाए और युवतियों ने लगाई दौड़

रन फॉर फिट में हर वर्ग की महिलाए और युवतियों ने लगाई दौड़

रन फॉर फिट में हर वर्ग की महिलाए और युवतियों ने लगाई दौड़

रन फॉर फिट में हर वर्ग की महिलाए और युवतियों ने लगाई दौड़


 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण हैं। महिला/ स्त्री/ नारी/ औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/ बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक/ वकील/ डॉक्टर/ पत्रकार/ सैनिक/ सरकारी कर्मी/ इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है। हेल्पिंग हेण्डस सोश्यल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस रन फॉर फिट नामक मिनी मैराथन का सफल आयोजन किया गया। जिसमें हर उम्र की महिलाओ द्वारा भाग लिया गया। इस मिनी मैराथन के माध्यम से नगर की महिलाओं, बालिकाओं के लिए सुरक्षित शहर बनाने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं का आयोजन कर उनका स्वागत सम्मान किया जाना चाहिए। इस अवसर हेल्पिंग हेण्डस सोश्यल वेलफेयर सोसायटी क्लब के सदस्य मौजूद थे। 

  रन फॉर फिट के लिए हेल्पिंग हैंडस ने माना सभी आभार ....
हेल्पिंग हेण्डस सोश्यल वेलफेयर सोसायटी नीमच के तत्वावधान में नीमच में निकाली गई रन फॉर फिट मेराथुन दौड़ में हर वर्ग की महिलाए और युवतियों ने जिस उत्साह से भाग लिया और नारी शक्ति का अनूठा प्रदर्शन दिखाया। उसे देख हेल्पिंग हेण्डस सोश्यल वेलफेयर सोसायटी नीमच ने इस आयोजन में सहयोगी रहे सभी समाजसेवी संस्था व सभी महिलाओ और युवतियों से लेकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसा ही स्नेह व सहयोग कि आशा की हैं।
शेयर करे:
रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ


आशा न्यूज़

'Asha News' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper authorized by Asha Group Pvt.Ltd. Its Beginning on July 2012 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.

नीमच

Post A Comment:

Also Read

बिना हेलमेट लड़की को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो देने लगी गालियां

हरियाणा। सोनीपत में ट्रैफिक पुलिस के साथ लड़की द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस को गाली देने क