#ट्रेंडिंग न्यूज़

booked.net
Trending Now

कांग्रेस के 3 प्रत्याशी, अनुशासनहीनता के आरोप में 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

      रायपुर : नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडने वाले 4 नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। निष्कासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संगठन को मजबूत बनाने सोमवार को आयोजित सम्मेलन में यह मामला उठा था। इसके बाद शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने बागियों पर निष्कासन की कार्रवाई की है। कांग्रेस पार्टी से इनकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। 
        निष्कासित होने वालों में जग्गू सिंह ठाकुर, संजू तिवारी, बबलू रजा व विक्की यदवुंशी शामिल हैं। पार्षद चुनाव में कई वार्डों में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत कर कांग्रेसियों ने चुनाव लड़ा था, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। हालांकि सतीश जैन, राजेश ठाकुर को छोड़कर अधिकांश बागी चुनाव हार गए हैं। टिकरापारा वार्ड क्रमांक 55 से कांग्रेस ने वर्तमान पार्षद सतनाम सिंह पनाग को पुनरू प्रत्याशी बनाया था। उनके खिलाफ जग्गू सिंह ठाकुर व संजू तिवारी ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसी तरह संजय नगर वार्ड क्रमांक 54 से पार्टी ने वर्तमान पार्षद समीर अख्तर को प्रत्याशी बनाया था। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बबलू रजा ने चुनाव लड़ा था। दोनों बागी प्रत्याशी चुनाव हार गए थे। वार्ड क्रमांक 56 से विक्की यदुवंशी ने भी बगावत कर चुनाव लड़ा था।
       जानकारी के अनुसार सभी वार्डों से चुनाव लडने वाले बागी प्रत्याशियों की सूची मांगी गई है। अब तक कई वार्डों ने सूची नहीं भेजी है। इसके कारण बागियों के निष्कासन में देरी हो रही है। वार्डों से बागियों के नाम आने के साथ ही निष्कासन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। सोमवार को नेताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की गई। आगे भी अनुशासन का डंडा जारी रहेगा। बतौर निर्दलीय चुनाव लडने वाले सभी के खिलाफ इस बार कार्रवाई होगी। निष्कासन की अगली सूची भी शीघ्र जारी की जाएगी।
शेयर करे:
रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ


आशा न्यूज़

'Asha News' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper authorized by Asha Group Pvt.Ltd. Its Beginning on July 2012 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.

छतीसगढ़

रायपुर

Post A Comment:

Also Read

कमिश्नर श्री दुबे ने की मूसाखेड़ी माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से रूबरू चर्चा

पक्का इरादा,कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ही है सफलता का रहस्य        इन्दौर: कमिश्नर श्री संजय दुबे