#ट्रेंडिंग न्यूज़

booked.net
Trending Now

एससी-एसटी एक्ट पर भारत बंद: देशभर में करीब 100 ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली। ‘भारत बंद’ के दौरान आज प्रदर्शनकारी कई जगह रेल की पटरियों पर बैठ गए जिससे करीब 100 ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर सेवाएं बहाल कर ली गयी हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC-ST act) को ‘कमजोर’ करने की कोशिशों के खिलाफ आज कई दलित संगठनों ने भारत बंद में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में रेल और सड़क यातायात को जाम कर दिया और हिंसा भी की। 
       अलग-अलग क्षेत्रों के रेल अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से ही प्रदर्शनकारी रेल यार्डों में इक्ट्ठा होने लगे थे। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के आज सुबह करीब 10 बजे गाजियाबाद रेल यार्ड पहुंचने के बाद सेवाएं बाधित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि सप्त क्रांति एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, भुवनेश्वर और रांची राजधानी, कानपुर शताब्दी सहित कई ट्रेनों को गाजियाबाद से पहले मेरठ और मोदीनगर में ही रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि करीब 2000 लोगों की भीड़ ने हापुड़ स्टेशन पर ट्रेनों को रोका। कई मालगाड़ियों को भी रोका गया। आगरा रेल मंडल पर एक शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस सहित 28 ट्रेनें देरी से चलीं। फिरोजपुर रेल यार्ड पर आज सुबह साढ़े आठ बजे करीब 150 लोग पहुंचे जिससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। अन्य 200 लोगों ने अमृतसर-लुधियाना रेल खंड पर भी सेवाएं बाधित की।
         अधिकारी ने बताया कि मार्गों पर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और थोड़ी देर के बाद ट्रेनों का परिचालन भी बहाल हो गया। प्रदर्शनकारियरों के कारण पूर्व मध्य रेलवे की करीब 43 ट्रेनें प्रभावित हुई क्योंकि वे सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर ही धनबाद रेल मंडल पर पहुंच गए थे। बिहार में प्रदर्शनकारी पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और जबरन टिकट बुकिंग काउंटर बंद करा दिया और पटरियों पर बैठ गए। ईस्ट कोस्ट रेलवे में करीब चार ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई जहां सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर प्रदर्शनकारी संबलपुर और खुर्दा मार्ग 6 खंड पर बैठ गए थे। उत्तर पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे में करीब 18 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई लेकिन सुबह साढ़े नौ बजे सेवाएं बहाल हो गईं।

Close-on-the-SC-ST-Act-About-100-trains-affected-in-country-एससी-एसटी एक्ट पर भारत बंद: देशभर में करीब 100 ट्रेनें प्रभावित


शेयर करे:
रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ


आशा न्यूज़

'Asha News' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper authorized by Asha Group Pvt.Ltd. Its Beginning on July 2012 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.

Breaking News

नई दिल्ली

बड़ी खबरें

भारत बंद

Post A Comment:

Also Read

मुख्यमंत्री ग्वालियर जिले के ओला प्रभावित किसानों को ढांढ़स बंधाने पहुँचे

       ग्वालियर: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसान भाई हिम्मत व हौसला बनाए रखें। संक