
प्रियंका का ये शो तीन महीनों तक चलेगा। लेकिन इस शो की सबसे खास बात है इस शो की रकम। प्रियंका इसके लिए 25 करोड़ रूपये लेंगी।
जबकि खबर तो ये भी मिली है कि शो के दौरान प्रियंका एक आलिशान विला में रहेंगी। एक बेव पोर्टल के हवाले से ये खबर मिली है और उसके मुताबिक, प्रियंका के टचहरने वाले विला में एक स्थान को मंदिर के तौर पर बनाया गया है जहां प्रियंका रोजाना पूजा कर सकें। इसके साथ ही प्रियंका और उनके परिवार की कुछ तस्वीरें भी लगाई जाएंगी और उनकी पसंदीदा चीजों को सजाने के लिए एक इंटीरियर डिजाइनर को साइन किया गया है।श्
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रियंका ने कहा था कि बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले मेहनताने के तौर पर कम पैसे दिए जाते हैं। अब प्रियंका के इस डील से तो यही साबित होता है कि प्रियंका अब हॉलिवुड की इस प्रथा को बदलने की कोशिश में हैं।
Post A Comment: