#ट्रेंडिंग न्यूज़

booked.net
Trending Now

मॉडल ने लगाया आरोप-सेक्स रैकेट चलाती हैं राधे मां

     मुंबई:  मॉडल और कुछ फिल्मों में एक्टिंग कर चुकीं आर्शी खान ने आरोप लगाया है कि राधे मां सेक्स रैकेट चलाती हैं और उन्होंने उसे इसमें फंसाने की कोशिश की थी। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, आर्शी खान ने कहा कि राधे मां के बिजनेस मैनेजर से उनकी मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग में उन्हें सेक्स रैकेट में शामिल होने के लिए प्रपोजल दिया गया। 

modeal-actor-aarshi-khan-radhe-maa-मॉडल ने लगाया आरोप-सेक्स रैकेट चलाती हैं राधे मां
विवादों में रही हैं आर्शी 
                आर्शी खान ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें कई फोन नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। फोन करने वाले उनसे वल्गर बातें कर रहा है। इससे पहले, आर्शी खान का नाम पाक क्रिकेटर शाहिद आफरीदी से जुड़ चुका है। 
          इसके अलावा, आर्शी लखनऊ में एक भोजपुरी फिल्म की प्रोड्यूसर को चांटा जड़कर भी विवादों में आई थीं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रोड्यूसर ने उन्हें गलत ढंग से छूने की कोशिश की थी। 
 राधे मां की मुश्किलें ’
  1. फैशन डिजाइनर कपिल अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि उनके एक करीबी का राधे मां ने यौन शोषण किया। इस करीबी की उम्र 24 साल है। अरोड़ा का दावा है कि वह किसी वक्त राधे मां के भक्त रह चुके हैं। 
  2. ’एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने राधे मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस का कहना है कि राधे मां उनसे छेड़खानी कर चुकी हैं। यह भी आरोप है कि राधे मां अपने अनुयायियों को पोर्न दिखाती हैं। ’राधे मां पर सेक्स पार्टीज आर्गेनाइज करने का भी आरोप लग चुका है।
  3.  ’हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर के महंत ने आरोप लगाया है कि राधे मां के कहने पर उनके दो अनुयायियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 
  4. ’राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से दहेज के लिए प्रताड़ित करवाने का आरोप लगा है। मुंबई की बोरीवली पुलिस ने इस मामले में राधे मां समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
  5. ’राधे मां की स्कर्ट पहनी तस्वीरें सामने आने के बाद मुंबई की एक वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने एक और केस दर्ज कराया। वकील ने अपनी शिकायत में कहा है कि राधे मां धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। वे अश्लीलता भी फैला रही हैं।
शेयर करे:
रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ


आशा न्यूज़

'Asha News' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper authorized by Asha Group Pvt.Ltd. Its Beginning on July 2012 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.

मुंबई

राधे मां

Post A Comment:

Also Read

स्वच्छता मुहिम के लिए पीएम मोदी को आज मिलेगा ग्लोबल गोल कीपर अवॉर्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज ग्लोबल सम्मान से नवाजा जाएगा। स्वच्छता के लिए किए गए महत्वपूर्ण सुधार और ने