#ट्रेंडिंग न्यूज़

booked.net
Trending Now

तीन पेट्रोल पंपों पर बाइक सवार लुटेरों ने लाखों रूपयों की लूट की

                   रांची। शनिवार की रात राजधानी रांची में लूट की रात बनकर आयी। दरअसल शनिवार शाम को एक के बाद एक तीन पेट्रोल पंपों पर बाइक सवार लुटेरों ने लाखों रूपयों की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। रातू रोड स्थित पेट्रोल पंप पर अपराधियो  ने करीब डेढ़ लाख रूपये लूट कर चलते बने। जबकि पॉश इलाका माने जाने वाले कडरू स्थित पेट्रोल पंप पर हथियारों से लैस अपाराधी लाखों रूपये लूटकर फरार हो गए और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। 
             इससे पहले हरमू में भी कुछ दिनों पहले अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर लूट को अंजाम दिया था। हैरानी तो इस बात की ये है कि पिछले दो सप्ताह के अंदर राजधानी रांची में पेट्रोल पंपों पर लूट की ये तीसरी घटना है। राजधानी में लगातार बढ़ रही लूट की वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। रांची के पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रहे लूट की बढ़ती घटनाओं और पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से रांची के पेट्रोलपंप व्यवसायी दहशत में हैं। 
             
                व्यवसायियों ने बैठक कर इसके खिलाफ सोमवार को एक दिन के लिए शहर के सभी पेट्रोलपंप बंद रखने का फैसला किया है। यहां ये भी बता दें कि रांची के सभी पेट्रोलपंप सोमवार की सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। यानि कि उस दौरान कोई भी आदमी पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं खरीद पायेगा। दूसरी ओर लूट की बढ़ती वारदातों को देखते हुए सीएम रघुवर दास ने भी गंभीरता से लिया है। सीएम ने निर्देश दिया है कि जिन पेट्रोल पंपों पर लूट हुई है। उस इलाके के थानेदार तबतक दफ्तर नहीं जाएंगे जबतक की अपराधी पकड़े नहीं जाते। वहीं, रांची में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम जल्द ही बैठक भी करने वाले हैं। जबकि रांची में लगातार बढ़ रहे अपराध पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस के लिए ये चुनौती है।
शेयर करे:
रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ


आशा न्यूज़

'Asha News' established in Madhya Pradesh is an 24 hour's Satelite News channel & Hiring Hindi News paper authorized by Asha Group Pvt.Ltd. Its Beginning on July 2012 and its Headquarters are in Indore, Madhya Pradesh. In a very short Time this became India's Most Popular Hindi News Portal & News Paper and Has Consistently Maintained its Reputation.

झारखण्ड

रांची

No Related Post Found

Post A Comment:

Also Read

शिवरात्रि पर अनेकों दिव्यागों को कराई ओंकारेश्वर की तीर्थ यात्रा

     खण्डवा: अस्थिबाधित, दृष्टि बाधित, कर्ण बाधित मानसिक विकलांग और बहुविकलांगों को भी सामान्य नागरिकों